ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में साइबर क्राइम थाना स्थापित --- साइबर ठगी का शिकार हुए लोगो को जल्दी मिलेगा न्याय -- SSP

- साइबर ठगी का शिकार लोग अब किसी अधिकारी के पास जाने की बजाए सीधे साइबर क्राइम थाने में दर्ज करवाए शिकायत  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले में साइबर क्राइम के जरिए धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन पर अंकुश लगाने के मंतव्य से जिले में साइबर क्राइम थाना स्थापित किया गया है। जिसका उद्घाटन करने के उपरांत SSP वत्सला गुप्ता ने कहा कि साइबर ठगी का शिकार हुए लोग अब किसी अधिकारी के पास जाने की बजाए सीधे साइबर क्राइम थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इससे पीड़ित को जल्द न्याय मिलेगा।  

कपूरथला पुलिस लाइन में स्थापित हुए साइबर क्राइम थाने के उद्घाटन समय SSP वत्सला गुप्ता के साथ एसपी हेड क्वार्टर गुरप्रीत सिंह और एसपी नारकोटिक्स मंजीत सिंह भी मौजूद थे। एसएसपी ने कहा कि मोबाइल फोन के जरिए रोजाना भोले-भाले लोगों पर साइबर क्राइम करने वाले शातिर ठग उन्हें अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं और उनसे रोजाना लाखों रुपये लूट रहे हैं। यह ठगी भले ही किसी तरफ से OTP डिमांड करके पैसे निकालने या क्रेडिट कार्ड से की जाती है, या किसी का फोन हैक कर लिया जाता है और उनकी मेहनत की कमाई ट्रांसफर करवा ली जाती है।  

उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के बाद किसी अधिकारी को शिकायत देने की बजाए जल्द से जल्द साइबर क्राइम थाने में आवेदन देना चाहिए। ताकि पीड़ित के ट्रांसफर हुए पैसे को फ्रीज किया जा सके और प्रक्रिया के बाद उसे यह पैसा वापस मिल सके।  

उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम विंग में पहले से कार्यरत इंस्पेक्टर मंदीप कौर को नये साइबर क्राइम थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है और वह नये थाने की पहली थानाध्यक्ष होंगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में साइबर क्राइम पुलिस द्वारा लाखों रुपये की नकदी वापस करायी गयी है। एसएसपी ने यह भी कहा कि पहले उनके पास इस संबंध में आवेदन आता था तो वह उसे चिह्नित कर साइबर क्राइम को भेज देते थे और लंबी जांच प्रक्रिया के बाद पीड़ितों को न्याय मिलता था। लेकिन अब यह थाना स्थापित होने से पीड़ितों को पहले की अपेक्षा जल्दी न्याय मिल सकेगा। ओर् ठग भी जल्दी सलाखों के पीछे होंगे।   

No comments