कपूरथला में महिला से पति ने मारपीट कर बच्चों - पत्नी को जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज .....
- नाभा जेल से जमानत पर छूटने के बाद पत्नी और बच्चों को जान से मारने की दी धमकी, जेल से फ़ोन पर भी देता था धमकिया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक महिला से उसके पति द्वारा मारपीट करने तथा पत्नी-बच्चों को जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। हालाँकि पीड़ित महिला की दी शिकायत पर थाना सिटी फगवाड़ा में आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट वासी पीड़ित महिला अमृता देवी पत्नी चंदन कुमार मूल वासी बिहार हाल वासी अर्बन स्टेट फगवाड़ा ने बताया कि उसकी शादी चंदन कुमार वासी बलहीडा बाजार जिला सिवान बिहार के साथ वर्ष 2014 में लुधियाना की अदालत में हुई थी। इसके बाद वर्ष 2023 में अर्बन स्टेट फगवाड़ा स्थित कोठी मेंरहे थे।
महिला ने यह भी बताया कि उसके पति चंदन कुमार के खिलाफ पहले ही 3 मामले अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज है। जिसके चलते वह पटियाला की नाभा जेल में बंद है। उसका पति जेल से मोबाइल कॉल कर उसको तंग परेशान तथा बच्चों को मारने की धमकियां देता रहता है। जिसकी शिकायत उसने 30 मई को डाक दवारा एसएसपी कपूरथला को भेजी थी। वहीँ एक जून को उसका पति जेल से जमानत पर बाहर आ गया। और अर्बन एस्टेट की कोठी जहां वह रहती है, वहां पहुंचकर उसने उसके साथ मारपीट की तथा बच्चों को जान से मारने की धमकियां दी है।
पीड़ित महिला ने की शिकायत के बाद सिटी थाना फगवाड़ा पुलिस ने आरोपी पति चंदन कुमार पुत्र प्रभुराय वासी बलहीडा बाजार जिला सिवान बिहार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.jpeg)













No comments