कपूरथला में पुरानी दाना मंडी के गेट के बाहर चोरों ने एक ट्रक किया चोरी .....
- घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने की जांच शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी में चोरों द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जान लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा रोशन लाल एड कंपनी के पुरानी दाना मंडी के बाहर खड़े ट्रक को चोरी करने की खबर है। हालाँकि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस बारे जानकारी देते हुए ठेकेदार रोशन लाल पुत्र रखा राम वासी गांव करीमपुर चाहवाला तहसील बलाचौर जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि वह सुल्तानपुर लोधी दाना मंडी में ढुलाई का काम करता है। उनके पास कुल 25 ट्रक हैं। और ट्रक अक्सर काम के लिए आते-जाते रहते हैं।
बीती रात उनका खाली ट्रक नंबर पीबी 08 आर डी-9703 पुरानी दाना मंडी के बाहरी गेट के पास खड़ा था। जिसे अज्ञात चोर चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी में जी.पी.एस. सिस्टम लगा हुआ है। वहीँ चोरी की घटना के बारे में उन्होंने थाना सुल्तानपुर लोधी में लिखित शिकायत दे दी है।
इस मौके पर रमन कुमार, राजेश कुमार मैनेजर, नरेश, सन्नी, मुकेश, संदीप, राम लुभाया, रवि, धमिंदर कुमार, मंजीत सिंह सोढ़ी आदि ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में रोजाना हो रही चोरियां चिंता का विषय है। जिससे व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। सभी ने पुलिस प्रशासन से चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
दूसरी तरफ थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने कहा कि पीड़ि की शिकायत मिल गई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















No comments