कपूरथला में नाबालिक छात्रा को शादी का झांसा दे भगा ले गया युवक, FIR दर्ज .....
- सिटी थाना कपूरथला में नए कानून की धारा के तहत पहला मामला दर्ज
- सिटी थाना पुलिस आरोपी और नाबालिक छात्रा की तलाश में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के मोहल्ला सुंदर नगर से एक नाबालिक छात्रा को शादी का झांसा देकर किसी युवक द्वारा भाग ले जाने तथा घर से एक लाख रूपये चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि उक्त मामले में नाबालिक के पिता की शिकायत पर सिटी थाना कपूरथला में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताने योग्य है कि सिटी थाना कपूरथला में नए कानून की धारा के तहत यह पहला मामला दर्ज हुआ है। इसकी पुष्टि सिटी थाना SHO संजीवन जसवाल ने करते हुए बताया कि उक्त केस की जांच एएसआई हरजीत सिंह द्वारा की जा रही है। आरोपी और नबालिका की तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुंदर नगर वासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालता है। उसके एक लड़का और एक लड़की दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की संगीता (काल्पनिक नाम) की उम्र लगभग 17 वर्ष है। और वह कपूरथला की एक निजी स्कूलों में 9वीं कक्षा की छात्रा है। उसने यह भी बताया कि उनके घर में एक धार्मिक जगह बनी हुई है। जहां पूरा वर्ष भक्त माथा टेकने आते हैं। उन्होंने 26 जून को धार्मिक स्थान पर पड़ी गोलक को खोलकर उसमें से निकले लगभग एक लाख रुपए गिनकर घर की अलमारी में रखे थे। जो कि 3 जुलाई को होने वाले धार्मिक मेले में उपयोग होने थे।
नबालिका के पिता ने बताया कि 1 जुलाई की रात वह अपने परिवार सहित घर में सो रहा था। रात लगभग 2 बजे अचानक उसकी नींद खुली तो देखा कि उनके घर का बाहरी दरवाजा खुला था। जब वह बच्चों के बेड की तरफ गया तो देखा उसकी लड़की संगीता वहां नहीं थी। उसने अपनी पत्नी को भी उठाया और अलमारी में देखने पर पता लगा कि संगीता के कपड़े तथा अलमारी में पड़े एक लाख रुपए गायब थे।
शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने तौर पर पता किया तो मालूम हुआ कि उनकी बच्ची को मनजोत पुत्र सुखविंदर सिंह वासी केसरीबाग हाल वासी ग्रोवर कॉलोनी एक जुलाई की रात उनके घर आया था और उनकी नाबालिक बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर साथ ले गया। और जाते हुए अलमारी में पड़े एक लाख रुपए भी चोरी करके ले गया है। उन्होंने अपनी बेटी तथा आरोपी मनजोत की शहर में काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिले है।
दूसरी तरफ सिटी थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिक छात्रा के पिता की शिकायत पर धारा 363, 366, (137,2) तथा 96 BNS के तहत आरोपी मनजोत पर FIR दर्ज कर ली है। और दोनों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

.jpeg)













No comments