बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर ---- पंजाब खेल विभाग में भर्ती शुरू ...
- 7 जुलाई से 16 जुलाई तक होंगे फिजिकल टेस्ट, 286 पद भरे जाएंगे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब सरकार द्वारा स्थापित की जाने वाली खेल नर्सरी के लिए कोच और सुपरवाइजर की भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने लगी है। और 286 पदों के लिए यह प्रक्रिया 7 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगी। जिसमे फिजिकल और स्किल टेस्ट होंगे।
मिली जानकारी अनुसार आवेदकों को खेल के हिसाब से बुलाया गया है। आवेदकों को खाने-पीने की कोई चीज नहीं दी जाएगी। उन्हें सेंटर पर अपनी पानी की बोतल और खाने का सामान खुद लाना होगा। विभाग की तरफ से इस दौरान क्रिकेट, फेंसिंग, जिमनास्टिक, किक बॉक्सिंग, रोइंग, टेबल टेनिस, स्विमिंग, वुशु, जूडो, वेटलिफ्टिंग,, बास्केटबॉल, हॉकी, रेसलिंग, हैंडबॉल, साइकिलिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी खेल के लिए कोच रखे जाने हैं। टेस्ट की प्रक्रिया मोहाली के सेक्टर-78 के स्टेडियम में होगी।
टेस्ट की प्रक्रिया सुबह 5 बजे से शुरू होगी। हालांकि अभ्यर्थिओ को एक दिन पहले रिपोर्ट करना होगा। विभाग की तरफ से एक दिन में सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बोर्डिंग व लॉजिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
वही आवेदको को अपनी दो फोटो साथ लानी होगी। आधार कार्ड या पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी पास रखनी होगी। ट्रायल के लिए नया आई कॉर्ड वहीँ जारी होगा। और ट्रॉयल से पहले फिटनेस सर्टिफिकेट भी जमा करवाना होगा। जो कि सरकारी अस्पताल का बना होना चाहिए।















No comments