ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने कारोबारी की हत्या के मामले को सुलझाया --- 22.75 लाख सहित दो हत्यारोपी काबू, .....

- मृतक के जिस महिला से थे संबंध उनके बेटों ने ही रोटी बनाने वाले तवे से की हत्या  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन सुलतानपुर लोधी में बीते दिनों एक कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 हत्यरोपिओ को काबू कर केस को सुलझाने का दावा किया है। और हत्या के बाद घर से लुटे गए रुपयों में से पुलिस ने आरोपियों से 22.75 लाख बरामद भी कर लिए हैं। इसकी पुष्टि एसएसपी वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि इस मामले को सुलझाने में टेक्नीकल टीम का अहम योगदान रहा है। वहीँ यह भी खुलासा किया कि मृतक व्यक्ति के हत्यरोपिओ की माँ से संबंध थे और महिला तथा उसके दोनो बेटों का मृतक के घर आना-जाना था। 

एसएसपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि सुलतानपुर लोधी के चेलियां चौक के नजदीक हैंडलूम का कारोबार करने वाले 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला पुत्र जगीर सिंह का उसके घर में खून से लथपथ शव मिला था। और घर में खून बिखरा पड़ा था। मृतक के सिर पर भी गहरी चोटों के निशान भी थे। चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था।  

घटना की सूचना मिलने के बाद DSP बबनदीप सिंह ने सुलतानपुर लोधी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी। लेकिन मौके से कोई ऐसा सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस की टेक्निकल टीम के इंचार्ज चरणजीत सिंह ने आसपास लगे सीसीटीवी तथा अन्य तथ्यों पर काम करते हुए जांच शुरू की, तो मालूम हुआ कि मृतक चरणजीत सिंह का जालंधर वासी एक महिला रीटा (60 वर्ष) के साथ संबंध थे। जिसके दो बेटे अमित शारदा तथा मोहित शारदा पुत्र राकेश कुमार वासी जालंधर का उनके घर अमूमन आना जाना था।  

उन्होंने यह भी बताया कि मृतक चरणजीत सिंह की पत्नी का पहले ही देहात हो चुका है। तथा उसकी एक बेटी है जो विदेश में रहती है। इसलिए मृतक चरणजीत सिंह घर में अकेला ही रहता था। घटना वाली रात आरोपी अमित तथा मोहित दोनों चरणजीत सिंह के घर में ही सोये थे। उन्हें यह भी मालूम था कि चरणजीत सिंह ने कुछ समय पहले अपनी एक प्रॉपर्टी बेचीं थी। और उकसे लाखो रूपये की नगदी घर में ही पड़ी थी।  

एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपियों ने घटना वाली रात रोटी पकाने वाले तवे और अन्य तेजधार हथियार से चरणजीत सिंह के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। तथा घर में पड़े 25 लाख से अधिक की नगदी तथा कुछ गहने चोरी करके ले गए।  

पुलिस टीम ने सीसीटीवी तथा अन्य टेक्निकल तथ्यों के आधार पर जाँच करते हुए आरोपियों अमित शारदा तथा मोहित शारदा पुत्र राकेश कुमार वासी जालंधर को काबू कर उनके पास से 22 लाख 75 हज़ार रूपये, कुछ सोने के गहने, एक लोहे का तवा तथा एक आई-20 कार बरामद कर ली है। आरोपिओ से पूछताछ जारी है।  

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में माना है कि चरणजीत सिंह के घर से चोरी किए गए लाखो रुपयों में से डेढ़ लाख रुपए का जुआ खेल दिया। तथा कुछ पैसों का नशा भी खरीद कर पिया है।  

No comments