ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के गांव हमीरा में CASO ऑपरेशन के तहत एक आरोपी काबू, NDPS के तहत FIR ....

- थाना सुभानपुर पुलिस ने आरोपी से 5 ग्राम हेरोइन 98 कैप्सूल किए बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव हमीरा में सुभानपुर थाना पुलिस द्वारा चलाएं CASO ऑपरेशन के दौरान एक युवक को काबू किया है। जिसके पास से 5 ग्राम हेरोइन तथा 98 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। इसकी पुष्टि थाना सुभानपुर SHO कंवरजीत  सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ सुभानपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।  

मिली जानकारी के अनुसार थाना सुभानपुर के SHO कंवरजीत सिंह तथा सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव हमीरा में CASO ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान एक युवक राजा सिंह उर्फ राजा पुत्र दलवीर सिंह वासी जगजीत नगर हमीरा को शक के आधार पर काबू किया गया। जिसकी तलाशी दोरान उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और 98 खुलेनशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर पिछताछ की जा रही है। 

SHO कंवरजीत सिंह ने यह भी बताया है कि आरोपी राजा सिंह के खिलाफ पहले भी वर्ष 2018 में थाना कोतवाली तथा थाना सुभानपुर में अलग-अलग दो मामले NDPS एक्ट के दर्ज है। 

No comments