ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के राशन डिपो, स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटरों में स्टेट फ़ूड कमीशन के सदस्य ने की सरप्राइज विजिट ...

- स्कूलों के छात्रों और मिड डे मील वर्कर्स का मेडिकल चेकअप कराने के दिए निर्देश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के अलग अलग सरकारी राशन डिपो, सरकारी स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटरों में पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन के सदस्य विजय दत्त ने आज सरप्राइज विजिट कर लाभकारी स्कीमों का निरिक्षण किया। 

कमीशन के सदस्य विजय दत्त ने सुल्तानपुर लोधी के मोहल्ला मोरी तथा गांव तोती के सरकारी राशन डिपो और गांव मानियाला के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल तथा आंगनवाड़ी, गांव तोती के सरकारी मिडिल स्कूल, सरकारी एलीमेंट्री स्कूल तथा आंगनवाड़ी सेंटर की चेकिंग की।  

कमीशन सदस्य विजय दत्त ने दौरे दौरान किसी भी सरकारी स्कूल, सरकारी राशन डिपो तथा आंगनवाड़ी सेंटरों में पंजाब स्टेट फ़ूड कमीशन का हेल्प लाइन का नंबर न लगे होने पर नाराज़गी जताई और जल्दी से जल्दी कमीशन का हेल्पलाइन नंबर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगर किसी लाभपत्री को नेशनल फ़ूड सिक्योरिटी एक्ट की स्कीमों को लेकर कोई शिकायत हो तो वह कमीशन के हेल्प लाइन नंबर 9876764545 में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। इसके अलावा कमीशन ने स्कूलों के छात्रों का हेल्थ चेकअप करने के निर्देश दिए और मिड डे मील वर्कर्स का भी मेडिकल चेकअप कराने के निर्देश दिए है। 

कमीशन के सदस्य विजय दत्त ने स्कूलों में मिड डे मील फ़ूड टेस्ट रजिस्टर मेन्टेन रखने तथा बच्चों को स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने और भोजन बनाते और परोसते समय साफ सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिये। कमीशन सदस्य ने स्कूल के छात्रों से मिड डे मील से संबंधित बात की। कमीशन सदस्य द्वारा स्कूलों में पीने वाले पानी का टीडीएस भी चेक किया गया। सदस्य द्वारा निर्देश दिए गए कि स्कूल में पीने वाले पानी का टीडीएस और पानी की गुणवत्ता को समय समय पर सम्बंधित विभाग द्वारा चेक करवाया जाए।   

कमीशन सदस्य विजय दत्त ने बताया कि अधिकतर आंगनवाड़ी सेंटरों की इंचार्ज तथा हेल्पर्स को सरकार की नवीनतम स्कीमों की जानकारी नहीं होती जो चिंता का विषय है, इसलिए इनकी भी समय समय पर ट्रेनिंग होनी चाहिए ताकि यह लाभार्थियों को सही दिशा दिखा सकें।  

No comments