कपूरथला के इस क्षेत्र में मध्यरात्रि चोरों ने 11 दुकानों को बनाया निशाना, CCTV भी आई सामने ...
- किसी पीड़ित ने नहीं की अभी तक शिकायत, पुलिस अपने स्तर पर कर रही जाँच -- SHO
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में अड्डा मियाणी बाकरपुर में मध्य रात्रि चोरों ने 11 दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़ हजारों रुपए की नगदी एवं कीमती सामान चोरी करने की खबर है। चोरो की यह घटना CCTV में भी कैद हो गई है। हालाँकि अभी तक किसी भी पीड़ित ने पुलिस को शिकायत नहीं की है। इसकी पुष्टि ढिलवां SHO सुखवीर सिंह ने करते हुए बताया कि CCTV के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। वैसे अभी तक किसी भी पीड़ित ने शिकायत नहीं की है।
बताया जा रहा है कि बस स्टैंड के नजदीक स्थित पीर मोहम्मद शाह दरबार के ताले तोड़ गए है, लेकिन दरगाह से कुछ हासिल न होने पर वह बैरंग वापस लौटे। वहीं कई दुकानों से चोरों ने हजारों रुपए की नगदी एवं कीमती सामान पर हाथ साफ किया है।
ढिलवां के अड्डा मियाणी बाकरपुर में अड्डा सुधार सभा के प्रधान बलदेव सिंह ने चोरी की वारदातों पर चिंता प्रकट करते हुए बताया कि CCTV कैमरे में सिर्फ दो व्यक्ति मुंह बांधकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते दिख रहे है। और चोरों को जो मिलता गया, वह उठाकर फरार हो गए।
चोरों द्वारा दूध की डेयरी दुकान के ताले तोड़कर वहां से एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल PB-02-6937 व नगदी चोरी, की, स्वीट शाप, बत्तरा स्वीट शाप, बलबीर फ्रूट शॉप, गोराया ब्रदर्स इलेक्ट्रिकल शॉप, विनोद करियाना स्टोर, शर्मा स्वीट शॉप, अरोड़ा करियाना स्टोर, महिंदर सिंह स्लेच शटरिंग सेंटर आरे वाले, भोला टिब्बर स्टोर व अन्य दुकानों के भी ताले तोड़ गए।
मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि अड्डे पर दुकानों की सुरक्षा के लिए कोई चौकीदार तैनात नहीं है। जिसके चलते चोर ऐसी वारदातों को सरेआम अंजाम दे रहे है। वहीं चोरों द्वारा एक दरगाह को भी अपना निशाना बनाया गया। वहां चोरों द्वारा गल्ले के ताले तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन ताले न टूटने के चलते चोर बैरंग वापिस लौट गए।















No comments