ब्रेकिंग न्यूज़

श्री अमरनाथ यात्रियों की बस का ब्रेक फेल --- पंजाब से गई थी बस ...

- सुरक्षाकर्मियों ने बैरिकेडिंग कर बस रोकी, कुछ श्रद्धालु चलती बस से कूदे, मामूली चोटे आई   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। जम्मू कश्मीर      

पंजाब के लुधियाना से होशियारपुर होते हुए श्री अमरनाथ यात्रा के लिए गई बस के रामबन के नजदीक अचानक ब्रेक फेल होने की खबर है। लेकिन मोके पर मौजूद पुलिस सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया है। यात्रिओ की जान बच गई है। वहीँ इस हादसे में चलती बस से कूदे 3 महिलाओ सहित करीब 8 लोग घायल हो गए है।  

बताया जा रहा है कि घटना के समय बस में लगभग 45 श्रद्धालु थे। फ़िलहाल किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। वहीँ बस में बैठे कुछ यात्रियों ने घबरा कर चलती बस से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।  जिसमें ब्रेक फेल होने के बाद यात्री बस से कूदते नजर आ रहे हैं।  

जानकारी अनुसार घायलों में रोहन कुमार पुत्र सोहन लाल वासी होशियारपुर, सुंदरपाल पुत्र तेजचंद, रजनी देवी पत्नी राज कुमार, विक्रम पुत्र राज कुमार, राज कुमार शर्मा पुत्र अमरनाथ वासी हमीरपुर, शिव कुमार पुत्र कमल दीप वासी सहारनपुर, सागर शर्मा वासी लुधियाना और सिमरन नागरवाल वासी होशियारपुर शामिल हैं। सभी का नचलाना गांव स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

यह हादसा श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर रामबन जिले के नचिलाना के नजदीक पंजाब से गई बस (PB02BN-9389) के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। इसमें कई अमरनाथ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। 

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें पास के आर्मी कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। और सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि बस अमरनाथ यात्रियों को कश्मीर ले जाने के लिए अधिकारियों के पास पंजीकृत नहीं थी। बस श्री अमरनाथ यात्रा से लौट रही थी। उसे पहले पंजाब के होशियारपुर जाना था।   

No comments