कपूरथला की 2 सब डिवीज़न में 5 नशा तस्करों की सवा 2 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज़ ...
- हमीरा में बलविंदर सिंह व बलदेव कौर की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 02 हजार 929 रुपये की संपत्ति सीज़
- देर शाम कपूरथला में हाथीखाना और सावन सिंह कॉलोनी में 3 नशा तस्करों की सवा करोड़ की प्रॉपर्टी सीज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की मुहिम के तहत सब डिवीजन भुलत्थ और कपूरथला सब डिवीज़न में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद 5 नशा तस्करो की लगभग सवा 2 करोड़ की प्रॉपर्टी को आज सीज़ किया है। उनकी प्रॉपर्टी पर नोटिस चिपका दिए गये है।
इस कार्यवाही में गांव हमीरा वासी बलविंदर सिंह और बलदेव कौर उर्फ निक्को की 63 लाख 51 हजार और 36 लाख 2 हजार 928 रुपये की संपत्ति पर सरकार ने नोटिस चस्पां कर दिया है। इसकी पुश्चि DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने की है।
वहीं डीएसपी सबडिवीजन कपूरथला हरप्रीत सिंह के अनुसार मोहल्ला हाथीखाना में जसबीर सिंह पुत्र महंगा राम की 29. 96 लाख तथा जतिंदर सिंह पुत्र भूषण लाल की 27. 82 लाख तथा मोहल्ला सावन सिंह कॉलोनी वासी कुलदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह की 65.6 लाख की प्रॉपर्टी को सीज किया है। उनके घरो पर भी नोटिस चस्पां कर दिए है।
भुलत्थ पुलिस दवारा इस कार्रवाई के बाद जानकारी देते हुए डीएसपी सुरिंदर पाल धोगड़ी और सुभानपुर थाना प्रमुख कंवरजीत सिंह बल ने बताया कि 20 फरवरी 2020 को गांव हमीरा के कथित आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ भुंदा को एनडीपीएस के एक पुराने मामले में नामजद किया था। आरोपी भुंदा के पास 63,51,000 रुपये का मकान है। उसकी इस संपत्ति के बाहर नोटिस बोर्ड लगाया गया है।
इसके अलावा कथित आरोपी बलदेव कौर उर्फ निक्को वासी हमीरा के खिलाफ 10 अप्रैल 2020 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसकी संपत्ति मोटरसाइकिल, घर और बैंक बैलेंस समेत कुल 36,02,929 रुपये जब्त किए गए। पुलिस का मानना है कि उसने यह संपत्ति ड्रग्स बेचकर बनाई है और अब इस संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं है और अब यह एक सरकारी संपत्ति है, जिसके तहत दोनों के घर के बाहर बाकायदा नोटिस चिपका दिया गया है ताकि इसे कोई बेच न सके।















No comments