ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- अमृतसर - दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनें रोकी .... ?

- मालगाड़ी से कंटेनर गिरने की वजह से ट्रैक हुआ बाधित, बिजली लेने भी टूटी   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

हरियाणा में आज मंगलवार सुबह तरावड़ी स्टेशन के नजदीक एक चलती मालगाड़ी से करीब 10 कंटेनर गिरने की खबर है। जिसकी वजह से बिजली लाइन और उप डाउन रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है। फ़िलहाल रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली से अमृतसर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनों का संचालन रोक दिया है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद GRP और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। और कंटेनरों को ट्रैक से हटाने का काम किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के पिछले पहिये डिरेल हुए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की है।  

रेलवे अधिकारियों के अनुसार आज मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रही थी। सुबह करीब साढ़े 4 बजे तरावड़ी स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने डायल 112 पर कॉल कर कंटेनर गिरने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रेलवे अधिकारियों को घटना के बारे में बताने पर सभी मौके पर पहुंच गए। 

लगभग डेढ़ किलोमीटर बाद लोको पायलट को कंटेनर गिरने का पता चला। तो मालगाड़ी को रोका गया। चलती मालगाड़ी से कंटेनर गिरने की वजह से बिजली की लाइनें टूट गईं। साथ ही उप डाउन रेलवे ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है।  

No comments