कपूरथला के एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का मिला शव ...
- पति भी देर रात हुआ जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के रेल कोच फैक्ट्री में स्थित एक क्वार्टर में आज एक महिला का खून से लतपथ शव मिला है। घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ भुलाना चोंकि इंचार्ज ASI पूर्णचंद ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला का पति भी जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेल कोच फैक्ट्री के क्वार्टर नंबर 454-B में शुक्रवार को एक महिला के शव मिलने की सूचना भुलाना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा मुंडी पत्नी सुनील मुंडी वासी RCF के रूप में हुई है। उक्त महिला के गर्दन पर कई तेजधार हथियार से घाव के निशान भी है।
भुलाना चोंकि इंचार्ज ASI पूर्णचंद ने बताया कि मृतक महिला का पति सुनील मुंडी भी रात देर रात लगभग 3 बजे घायल अवस्था में RCF के अस्पताल में भर्ती हुआ। उसके भी चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर घाव के निशान है। जिसकी MLR काटने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉ कार्तिक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए। जालंधर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया है। जिसकी पुष्टि करते हुए डॉ. कार्तिक ने RCF प्रशासन को भी सूचित किया है।
वहीं सूत्रों की माने तो देर रात 3 बजे RCF टाइप 2 के क्वाटर 454-B में रहने वाले पति पत्नी का आपस में झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनों घायल हो गए। भुलाना चोंकि इंचार्ज ASI पूर्णचंद ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति के दोनों बच्चे विदेश में है। फिलहाल किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। वहीँ मोके पर पहुँच SHO सदर सोनामदीप कौर ने भी हालत का जायजा लिया और भुलाना चौंकी की जाँच टीम को जरुरी निर्देश भी दिए है।
No comments