ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी दुखद खबर ---- हाथरस में सत्संग के बाद मची भगदड़, 122 की मौत ...

 - लाशो को देख एक पुलिस वाले की हार्ट अटैक से हुई मौत, 150 से अधिक लोग गंभीर घायल  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। उत्तर प्रदेश     

यूपी के हाथरस जिले से 47 किमी दूर फुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मचने की खबर है। इस हादसे में फ़िलहाल 122 लोगों की मौत हो गई। और 150 से अधिक लोग घायल हैं। कई लोगों की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बताया यह भी जा रह है कि सत्संग में 20 हजार से अधिक लोगों की भीड़ थी। 

हादसे के बाद हालात बहुत भयावह नजर आ रहे है। अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। एक मिडिया हॉउस के अनुसार हाथरस के सिकंदराराऊ CHC में लाशों को गिना। यहां 95 लाशें बिखरी पड़ी हैं। वहीं, एटा के CMO उमेश त्रिपाठी ने बताया कि हाथरस से अब तक 27 शव एटा लाए गए। इनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।  

हादसे के बाद जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लादकर अस्पताल ले जाया गया। वहीँ CM योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए भेजे गए है। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई है।  

बताया यह भी जा रहा है कि सत्संग खत्म हो गया था। एक साथ लोग निकल रहे थे। हॉल छोटा था। गेट भी संकरा था। पहले निकलने की होड़ में भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। इस वजह से 150 से अधिक लोग घायल हो गए।   

No comments