ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने प्रवासी मजदूर की हत्या का मामला सुलझाया, आज SSP करेगी खुलासा ....

- महिला से छेड़छाड़ की रंजिश को लेकर महिला के पति ने तेजधार हथियारों से की हत्या, 2 गिरफ्तार    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के गांव चक्कोकी मंड में झारखण्ड वासी एक प्रवासी मजदूर की बेरहमी से तेजधार हथियारों से हत्या करने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस संबंध में आज एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करेंगी।  

पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार गांव चक्कोकी मंड में प्रवासी मजदुर चंदन के साथ रहने वाले एक मजदूर की पत्नी से छेड़छाड़ का मामला है। जिस रंजिश के चलते साथी मजदूर ने ही किसी अन्य साथी के साथ मिलकर चन्दन की हत्या कर दी थी। इस मामले में दो आरोपिओ को गिरफ्तार भी किया गया है।   

बता दे कि गांव चक्कोकी मंड के किसान कर्म सिंह की 20 एकड़ भूमि की देखरेख करने वाले झारखंड वासी मजदुर चंदन किरकरा की हत्या शुक्रवार रात हुई थी। इसका पता तब लगा जब किसान कर्म सिंह सुबह खेतो में गया तो देखा चंदन का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज हथियारों से हमला कर हत्या कर दी है। 

इस मामले को डीएसपी भारत भूषण और थाना ढिलवां पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला किसी रंजिश से जुड़ा बताया था। और गंभीरता जांच शुरू की थी। जाँच दौरान पुलिस ने मृतक के साथी दो मजदूरों राउंडअप कर पूछताछ शुरू की थी। 

इस संबंध में आज एसएसपी कपूरथला एक प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करेंगी। 

No comments