विजीलेंस टीम ने पटवारी को 10000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार ....
- जमीन के इंतकाल दर्ज करने हेतु पहले लिए 2000, अब 10 हज़ार की और मांग कर रहा
खबरनामा इंडिया, संदीप भोला। पंजाब
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने गुरदासपुर के हलका ढपई, सब तहसील कादियां में तैनात एक पटवारी को 10000 रुपए रिश्वत की लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।
विजीलेंस ब्यूरो प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार गुरदासपुर के गांव ढपई वासी हरजाप सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए छापामारी कर हलका ढपई के पटवारी नविंदर पाल को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुंच कर बयान दिया था कि आरोपी पटवारी शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम पर जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले पहले ही 2000 रुपए रिश्वत के तौर पर ले चुका है। तथा 10 हज़ार रुपए की रिश्वत और मांग रहा है। विजिलेंस विभाग ने शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद विजीलेंस की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहो की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 10 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया है।
इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त पटवारी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।















No comments