ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बैंक के रिकवरी अफसर को बंधक बनाकर हज़ारो की लूट, 2 आरोपी काबू ....

- आरोपिओ के खिलाफ सिटी थाना में FIR दर्ज, आज अदालत में किये जायँगे पेश  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में एक निजी बैंक के रिकवरी अफसर को बंधक बनाकर हज़ारो की लूट करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद CIA स्टाफ पुलसि ने कार्यवाही करते हुए लूट करने वाले दो आरोपिओ को काबू कर सिटी थाना में मामला कर लिया हैं। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किये दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। और रिमांड दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के असार है।   

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित बैंक कर्मी मनिंदर सिंह वासी यमुनानगर हरियाणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारत फाइनेंस इंडोसीन्ड बैंक में बतौर रिकवरी अधिकारी के रूप में काम करता है। तथा जालंधर कपूरथला और आसपास के क्षेत्रों में फाइनेंस के दिए पैसो की रिकवरी के लिए जाता है। इसी क्रम में वह 20 जून को दोपहर लगभग एक बजे अपनी बाइक (HR-02-AY-2858) पर सवार होकर कपूरथला के एरिया में बैंक की तरफ से दिए गए फाइनेंस के पैसों की रिकवरी कर रहा था। जब वह कपूरथला से रेल कोच फैक्ट्री की तरफ जा रहा तह तब रास्ते में उसे दो बाइक सवार युवकों ने रोका तथा जबरदस्ती उसका बाइक छीन लिया और उस पर एक्सीडेंट करने भागने के आरोप लगाने लगे। 

मनिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने बंधक बनाकर उसका पर्स और किट बैग भी चीन लिया। जिसमें कलेक्शन के हज़ारो रूपये थे। इसके बाद वह दोनों उसको बाइक सहित थाने ले जाने का कहकर मोहल्ला मेहताबगढ़ में ले गए। जहां पहले से ही 6 - 7 युवक मौजूद थे। वह पहुँच आरोपियों ने उसके मोबाइल से 2750 रुपए गूगल-पे 7710167202 नंबर पर डलवा लिए। फिर मेरे पर्स और किटबैग से पैसे निकाल कर बाइक सहित मुझे वापस कर दिए। 

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि पीड़ित मनिंदर सिंह की शिकायत पर सिटी थाना में दो आरोपिओ अमरजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह वासी मोहल्ला लाहोरी गेट तथा राजकुमार वासी मोहल्ला मेहताबगढ़  के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है। और आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।   

No comments