NDA की बैठक आज --- नितीश ने पाला बदला तो, बिगड़ सकता हैं खेल ... ???
- नितीश NDA की बैठक के लिए पटना से रवाना
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा को 240 सीटें मिलीं है जो कि बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। और आज NDA के घटकदलों की बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद NDA सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।
जानकारी अनुसार दिल्ली में प्रधानमंत्री के आवास पर शाम 4 बजे यह बैठक होगी। इसमें बिहार के CM नीतीश कुमार और TDP नेता चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद रहेंगे। PM ने कल दोनों को बैठक में शामिल होने के लिए आग्रह किया था।
बता दे कि चंद्रबाबू नायडू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त BJP के लिए जरूरी मानी जा रही हैं। इनके बिना BJP का सरकार बनाना मुश्किल माना जा रहा है। चर्चा है कि नितीश ने अगर पाला बदला तो BJP के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
वहीँ बिहार के CM नीतीश हाल ही में पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। जिस फ्लाइट से नितीश दिल्ली आ रहे हैं उसी में RJD नेता तेजस्वी यादव भी हैं। हालाँकि तेजस्वी INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।















No comments