पंजाब की 13 सीटों पर मतगणना, AAP के मीत हेयर और कांग्रेस के चन्नी जीते .....
- खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है ...
- हॉटसीट बनी खडूर साहिब की सीट पर सबकी नजर, रुझान 10 बजे तक आने की उम्मीद
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब में लोकसभा चुनावो में 13 सीटों पर मतगणना का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। और दोपहर 2 बजे तक हार-जीत की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी। वहीँ उम्मीद है पहला रुझान 10 बजे तक आ जायगा।
मतगणना के लिए हर सीट पर 9 सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 15000 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। वहीँ किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए लगभग 12 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
संगरूर से AAP के उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर जीत गए हैं। उन्होंने इस सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को करीब 1.68 लाख वोटों से हराया। जालंधर में कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी भी जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 लाख वोटों से हराया है।
पंजाब में सबकी नजर आज़ाद उमीदवार अमृतपाल के मैदान में आने के बाद हॉटसीट बनी खडूर साहिब और बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर, लुधियाना से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व भाजपा के रवनीत बिट्टू, पटियाला से भाजपा की कैंडिडेट महारानी परनीत कौर पर रहेगी।
बता दे कि राज्य में कई सालों बाद सभी दल आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व भाजपा अकेले चुनावी मैदान में हैं।
Kapurthala कांग्रेस 4003 AAP 1499 अमृतपाल 4581 ...
5th round कांग्रेस 10695, AAP 3912 अमृतपाल 8036
7th round कांग्रेस 14577 AAP 5685 अमृतपाल 9792 BJP 8655
ताजा खबर के अनुसार
अमृतसर में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला आगे
आनंदपुर साहिब से AAP के मालविंदर सिंह कंग आगे
बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल आगे
फरीदकोट से निर्दलीय सर्बजीत सिंह खालसा आगे
फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह आगे
फिरोजपुर से अकाली दल के नरदेव सिंह बॉबी मान आगे
गुरदासपुर से कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा आगे
होशियारपुर से आप के रामकुमार चब्बेवाल आगे
जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे
खडूर साहिब से निर्दलीय अमृतपाल सिंह आगे
लुधियाना से कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आगे
पटियाला से कांग्रेस के डॉ. धर्मवीर गांधी आगे
संगरूर से आप के गुरमीत सिंह मीत हेयर आगे
- ताजा खबर अनुसार देश में NDA..295 पर आगे और इंडिया 239 पर आगे
- पंजाब में BJP- 0. कांग्रेस 6, AAP -4, SAD -1 और 2 आजाद आगे ...
- इस खबर को लगातार अपडेट किया जायगा ....



















No comments