ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में आज़ाद उमीदवार अमृतपाल, 7 कांग्रेस, AAP- 3. SAD-1 जीते .. ??

 - मीत हेयर ने मौजूदा सांसद मान को हराया, AAP के 4 मंत्री हारे   

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब में लोकसभा चुनाव के नतीजों में पंजाब में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यहां कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (AAP) 3, शिरोमणि अकाली दल 1 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 

अमृतसर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को 40146 वोटों से हरा दिया। आनंदपुर साहिब सीट पर AAP के मालविंदर सिंह कंग ने जीत दर्ज की। कंग ने कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंह को 10827 वोटों से हरा दिया। 

बठिंडा से अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत बादल ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। हरसिमरत ने AAP के मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां को 50 हजार वोटों से हरा दिया। फरीदकोट से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने जीत दर्ज की। उन्होंने AAP के कर्मजीत सिंह अनमोल को 70246 वोटों से हरा दिया। फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के डॉ. अमर सिंह लगातार दूसरी बार जीते हैं। उन्होंने AAP की गुरप्रीत सिंह जीपी को 34202 वोटों से हरा दिया।  

फिरोजपुर से कांग्रेस के शेर सिंह घुबाया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के जगदीप सिंह काका बराड़ को 3439 वोटों से हरा दिया। गुरदासपुर में कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह बब्बू को 83012 वोटों से हरा दिया। होशियारपुर में AAP के राजकुमार चब्बेवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की यामिनी गोमर को 44111 वोटों से हरा दिया। 

जालंधर में कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के सुशील कुमार को 175993 वोटों से हरा दिया। खडूर साहिब में निर्दलीय उम्मीदवार और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 184894 वोटों से हरा दिया। 

पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने AAP के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को 14831 वोटों से हरा दिया। संगरूर से AAP उम्मीदवार गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैहरा को 172560 वोटों से हरा दिया। लुधियाना लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राजा वड़िंग ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के रवनीत सिंह बिट्‌टू को 20276 वोटों से हरा दिया है। 

No comments