ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अवैध माइनिंग पर विभाग की कार्यवाही --- एक पॉकलेन मशीन, 2 टिप्पर काबू , FIR दर्ज ...

- मशीनरी मालिक, चालक तथा जमीन मालिक के खिलाफ FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव मियाणी मल्ला के नजदीक ब्यास दरिया से नाजायज माइनिंग के मामले में विभाग के एसडीओ करण सिंह के आदेश पर माइनिंग इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह टीम सहित मोके पर पहुँच एक पॉकलेन मशीन,दो टिप्पर जिनमें 732 फीट रेत, तथा ट्रैक्टर ट्राली जिसमे 66 फीट रेत भरी हुई थी को कब्जें में लिया है। वहीँ माइनिंग विभाग की टीम द्वारा इसकी सूचना थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मशीनरी मालिक, चालक तथा जमीन मालिक के खिलाफ नाजायज माइनिंग करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी अनुसार तलवंडी चौधरियां के गांव मियाणी मल्ला में अवैध माइनिंग चल रही थी। माइनिंग विभाग की टीम स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर मौके पर पहुंची। जहां पर अवैध माइनिंग करने वाले बेखौफ होकर पॉकलेन मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली तथा टिप्पर भर रहे थे। तभी माइनिंग इंस्पेक्टर तथा पुलिस टीम को आते देख आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। 

जबकि रेत से भरे 2 टिप्पर, पॉकलेन तथा ट्रैक्टर ट्राली को टीम द्वारा अपने कब्जें में ले लिया गया। दोनों टिप्परों में 732 फीट रेत भरी हुई थी। इसी तरह ट्राली में 66 फीट रेता भरी हुई थी। जोकि अवैध माइनिंग करने वालों की ओर से बाजार में बेची जानी थी।  

माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया का मामलें की जानकारी थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। जांचकर्ता पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि अवैध माइनिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। 

No comments