ब्रेकिंग न्यूज़

DC कपूरथला के नए आदेश ---19 अगस्त तक लगाई पाबन्दी .... ??

- असला भंडार के 1200 गज के दायरे में फसलों के अवशेषों को जलाने और निर्माण करने पर पाबंदी   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

 कपूरथला के DC अमित कुमार पांचाल ने कपूरथला जिले के गांव बुधो पंधेर में असला भंडार के 1200 गज के भीतर फसली अवशेषों को जलाने और किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

जिला मैजिस्ट्रेट ने वर्क्स ऑफ डिफेंस एक्ट 1903 के तहत जारी आदेश के अनुसार कहा है कि आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा और असला भंडार के 1200 गज के दायरे में फसली अवशेषों को आग लगाने और निर्माण नही किया जा सकेगा। 

यह आदेश 19/08/2024 तक लागू रहेंगे। उन्होंने सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला को इन आदेशों को एक-एक करके लागू करने के निर्देश भी दिए है।  

No comments