कपूरथला की अदालत में जाली दस्तावेजो के आधार पर जमानत करवाने की कोशिश, 4 पर FIR दर्ज ...
- लूटपाट के आरोपी की जमानत कारवाने के लिए दाखिल किये थे जाली दस्तावेज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में लूटपाट के मामले में नामजद आरोपी की जमानत करवाने के लिए जाली दस्तावेज लगाकर जमानत भरने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
मिली जानकारी अनुसार गुरविंदर सिंह रीडर टू सुरेश कुमार जेएमआईसी कपूरथला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अलमस्त लोटिया उर्फ शालू वासी गांव वरियां दोना के खिलाफ 2 अप्रैल 2024 को थाना सदर में धारा 379बी, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अलमस्त लोटिया की जमानत करवाने के लिए सरदारा सिंह वासी गांव वरियां दोना, बिक्रम सिंह व चन्नण सिंह वासी शाहपुर गुरदासपुर ने जाली दस्तावेज लगाकर जमानत के लिए दस्तावेज अदालत में जमा करवाए थे। जाली दस्तावेजों बारे पता चला तो इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई।
थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 193, 199, 200, 467, 468, 465, 466, 471, 120बी आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर ली है। जाँच अधिकारी ASI पाल सिंह ने बताया कि आरोपिओ की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

.jpeg)













No comments