ब्रेकिंग न्यूज़

गोल्डन टेंपल में योग करने वाली महिला के खिलाफ FIR दर्ज ....

संगतो की धार्मिक भावनाये हुई आहत, अर्चना ने मांगी माफ़ी  

खबरनामा इंडिया, ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन करने वाली महिला अर्चना मकवाना के खिलाफ FIR हो गई है। यह शिकायत गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह ने पुलिस को की थी। यह महिला अर्चना मकवाना सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। जिसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर धारा 295-A के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दे कि सोशल मिडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना वासी गुजरात ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गोल्डन टेंपल में योग करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। इसके बाद यह फोटो वायरल हो गए। इसका पता चलते ही शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कड़ा ऐतराज जताया और संगतो की धार्मिक भावनाओ को आहत होने की शिकायत पुलिस को दी।   

 शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गोल्डन टेंपल की परिक्रमा में ड्यूटी वाले 3 कर्मचारियों को सस्पेंड करते हुए जांच के आदेश दे दिए। वहीं अर्चना मकवाना के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की। हालांकि दूसरी तरफ लोगों की नाराजगी का पता चलने पर अर्चना ने सोशल मिडिया पर माफी मांग ली। लेकिन अर्चना पर FIR दर्ज हो गई है। 

वहीं अर्चना मकवाना ने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें वड़ोदरा क्राइम ब्रांच से पुलिस प्रोटेक्शन दी गई है। मैंने इसके लिए अप्लाई भी नहीं किया था। उसने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि मैं ठीक हूं और गुजरात सरकार का धन्यवाद करती हूं। 

No comments