कपूरथला CIA टीम ने तरनतारन और अमृतसर वासी तीन नशा तस्कर किये काबू ...
- थाना सुभानपुर में FIR दर्ज, 30 ग्राम हेरोइन और बिना नंबर की बाइक बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी दौरान अमृतसर तथा तरन तारण वासी तीन नशा तस्करों को काबू किया है। जिनके पास से 30 ग्राम हेरोइन तथा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जाँच की जा रही है। आज आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने के बाद जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहीम के दौरान सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ सरकारी स्कूल बादशाहपुर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आ रहे तीन युवको को शक के आधार पर रोका गया। और उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान आकाश सिंह पुत्र मंगल सिंह, अनमोल सिंह पुत्र रेशम सिंह दोनों वासी गोइंदवाल साहिब तरन तारण, तथा युवराज सिंह पुत्र रेशम सिंह वासी गांव बंडाला, जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों से 30 ग्राम हेरोइन तथा एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। पुलिस आरोपियों से उनके नेटवर्क संबंधी पूछताछ कर रही है। आरोपिओ के खिलाफ थाना से सुभानपुर में NDPS एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करने पर अदालत ने उन्हें जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।















No comments