कपूरथला में पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर किया काबू .....
- थाना कोतवाली में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सीआईए पुलिस ने नशा तस्करो के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने करते हुए बताया कि काबू किये आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी अनुसार जिले में अपराधिक तत्वों एवं नशा तस्करो के खिलाफ चलाई जा रही मुहीम के दौरान सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नवांपिंड भट्ठे के नजदीक नाकाबंदी कर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गांव की तरफ से आते एक युवक को शक के आधार पर रोका गया। और उसकी तलाशी ली गई। तो उसके पास से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई है। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र भजन सिंह वासी नवांपिंड भट्ठे कपूरथला के रूप में हुई है।
जांच अधिकारी SI निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी और उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे होने के आसार हैं।















No comments