कपूरथला में चाचा ने चाक़ू मार भतीजे का किया क़त्ल, FIR दर्ज ....
- घायल भतीजे की उपचार के दौरान भतीजे की हुई मौत, चाचा को पुलिस ने किया काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा में दो युवकों में हुए झगड़े के चलते एक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी है। थाना सतनामपूरा पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। हालाँकि चाचा ने चाकू मारने के बाद खुद ही उसे अस्पताल पहुँचाया है। जिसको बाद में पुलिस ने काबू किया है।
मृतक की पहचान साहिल अंसारी वासी गली नंबर 1 मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी चाचा की पहचान मुसाहिब अंसारी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मनसा देवी नगर में साहिल अंसारी पुत्र लाल मोहम्मद अंसारी व मुसाहिब अंसारी पुत्र राएसमिया अंसारी के बीच झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े के दौरान मुसाहिब ने साहिल के चाक़ू मार दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल साहिल को फगवाड़ा के एक निजी अस्पताल में दाख़िल करवाया गया जहाँ पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
थाना सतनाम पूरा के SHO गौरव धीर के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौक़े पर पहुँची और आरोपी मुसाहिब अंसारी के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कर आरोपी को काबू भी कर लिया है। वहीँ आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।















No comments