कपूरथला वासिओ से निगम की अपील --- घरो से निकलने वाले कूड़े को सेग्रीगेट करके ही दे ...
- शहर में कूड़े की समस्या को हल करने के लिए जनता दे सहयोग -- कमिश्नर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
घरो से कूड़ा कलेक्शन करने वालो को सूखा और गीला कूड़ा (सेग्रीगेट) अलग अलग करके ही दे, ताकि उसका सही उपयोग किया जा सके। यह शब्द निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कूड़े की समस्या को सुलझाने में जनता को सहयोग देने की अपील कटे हुए कहे है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे शहर में कूड़े की समस्या काफी हद तक हल हो जायगी।
बता दे कि कपूरथला नगर निगम ने कूड़ा सेग्रीगेशन के लिए जनता को जागरूकता अभियान शुरू किया है। कूड़ा सेग्रीगेशन के मामले में जनता से सहयोग की अपील भी की है। एक और जहां लोगों को घर से ही गीला और सूखा कचरा अलग अलग रखकर देने को जागरूक किया जाएगा। वहीं कांपेक्टर साइट पर भी अब बारीकी से मॉनीटरिंग होगी।
नगर निगम के 50 वार्डों से रोजाना करीब 27 टन कूड़ा निकलता है। और डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का काम कपूरथला में प्राइवेट लोग करते हैं जिस कारण घरों से उठने वाले गीले और सूखा कचरे का अलग अलग सेग्रीगेशन नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर निगम ने एक मुहीम चलाई है।
निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने सेनेटरी इंस्पेक्टर, प्लॉनिंग विभाग और अन्य कर्मिओ के साथ मीटिंग के बाद यह आदेश जारी किये है। और नगर निगम की ओर से लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग अलग कर देने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मुहीम में निगम इंस्पेक्टर संजीव कुमार, नरेश कुमार और जसपिंदर के के नेतृत्व में 10 कर्मिओ की टीम लोगो को घर घर जाकर कूड़े के सेग्रिगेशन हेतु जागरूक कर रही है। ताकि घरों से ही कूड़ा अलग अलग डंप साइट तक पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि घरो में गीले कूड़े में डाली जाने वाली चाय की पत्ती को किचन गार्डन में खाद के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। फ़िलहाल शहर के लगभग 100 घर ऐसे कूड़े की खाद बनाकर किचन गार्डन में उपयोग कर रहे है।
- कौन सा कूड़ा क्या है-----
रसोईघर में सूखे और गीले कचरे के लिए अलग-अलग कंटेनर रखें।
सूखे कचरे को इकट्ठा करने के लिए दो बैग रखें - कागज और प्लास्टिक, बाकी घरेलू कचरे के लिए
रसोई से प्लास्टिक को साफ और सूखा रखें और सूखे कूड़ेदान में डालें। कांच/प्लास्टिक के कंटेनरों को खाद्य पदार्थों से धोकर रखें
गीला कचरा प्रतिदिन घर से बाहर भेजें। सूखा कचरा सप्ताह में एक बार घर से बाहर भेजें।
सैनिटरी अपशिष्ट को फेंकने के लिए एक कागज़ का लिफाफा रखें















No comments