कपूरथला में देर रात एक कार डिवाइडर से टकराई, सब-इंस्पेक्टर की मौत ...
- अर्बन एस्टेट में आया था किसी काम से, थाना सतनामपुरा में था तैनात
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के नजदीक देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर गंभीर घायल हो गया। मोके पर पहुंची पीसीआर टीम ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसकी गंभीर हालात को देख रेफर कर दिया गया लेकिन रस्ते में ही उसकी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के एसएचओ मनजीत सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है। जो कि फगवाड़ा डिवीज़न के थाना सतनामपुरा में तैनात था।
एसएचओ मनजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 9:30 बजे एक कार अर्बन एस्टेट के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार चालक SI जसपाल सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।
एसएचओ मनजीत सिंह ने यह भी बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। तथा परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह किसी ऑफिशियल काम से कपूरथला में किसी वकील से मिलने गया था। जिस दौरान उसकी उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई। और उसकी मौत हो गई।















No comments