ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक खेत मजदूर की हत्या, आरोपी काबू , FIR दर्ज ....

- देर रात शराब के नशे में हुई बहसबाजी, लोहे की रॉड से किया हमला  

- थाना ढिलवां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के ढिलवां में एक खेत मजदूर के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि देर रात शराब पीते-पीते दो मजदूर आपस में झगड़ पड़े। और बहस के बाद तैश में आकर एक युवक ने लोहे की रॉड दूसरे सिर पर दे मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना ढिलवां पुलिस ने मोके पर पहुँच जाँच शुरूई कर दी है। जिसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI कुलदीप सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी के ​​खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। और मृतक के शव को सिविल अस्पताल कपूरथला से पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 

जानकारी अनुसार ढिलवां पुलिस को दिए बयान में बरकत वासी गांव रायपुर अराईयां ने बताया कि रविवार देर रात लगभग सवा 09 बजे वह, मंगत राम उर्फ मंगी वासी गांव रायपुर अराईयां और सुशील कुमार वासी गांव गामेल जिला माधोपुरा (बिहार) हाल वासी गांव रायपुर अराईयां वासी स्टीफन के मंड डेरा पर मौजूद थे।   

सुशील कुमार अपने मालिक स्टीफन प्रधान के मंड डेरा पर काम करता है। वह तीनों डेरे पर मौजूद थे और मंगी व सुशील कुमार ने शराब पी रखी थी। दोनों किसी बात को लेकर आपस में बहन करने लगे। बहसबाजी देखते ही देखते झगड़े में बदल गई और तैश में आकर सुशील कुमार ने अपने पास रखी लोहे की रॉड मंगी के सिर पर मार दी। उसके बाद फिर सुशील ने मंगी के सिर पर रॉड से दूसरा वार कर दिया। मंगी के सिर से खून बहने लगा और वह वहीं पर जमीन पर गिर गया।  

जिसके बाद सुशील ने फोन से राज हंस वासी गांव रायपुर अराईयां को फोन कर बताया कि उसका व मंगत राम के बीच झगड़ा हुआ था और मंगत के सिर पर चोट लग गई है। फोन करने के बाद सुशील मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद स्टीफन प्रधान, राज हंस व अजय कुमार पहुंचे तो देखा कि मंगत राम की मौत हो चुकी थी। 

DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार के ​खिलाफ थाना ढिलवां में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवग्रह में रखवा दिया है। ओर मामले की जांच की जा रही है।  

No comments