ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में गुंडागर्दी --- 10-12 बदमाशों द्वारा दुकान में घुसकर दातर से हमला, घटना CCTV में कैद ... .

- गंभीर घायल युवक सिविल अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही मामले की जांच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के सर्कुलर रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप पर बाद दोपहर कुछ नकाबपोश बदमाशों दवारा दुकान में घुसकर वह काम करने वाले एक युवक पर दातर से हमला करने की घटना घटी है। इस घटना में गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया है। वही इस घटना की CCTV फुटेज भी सामने आई है। जिसमें सरेआम दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों दवारा युवक पर हमला किया जा रहा है। इस संबंधी सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट SHO मंजीत सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

जानकारी अनुसार मस्जिद चौक सर्कुलर रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करने वाले एक युवक सूरज कुमार को लगभग साढ़े 3 बजे 10 - 12 बदमाशों ने हमला कर घायल कर दिया। घायल सूरज को उसके साथी कर्मिओ ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।   

अस्पताल में उपचाराधीन सूरज कुमार पुत्र देस राज वासी मोहब्बत नगर ने बताया कि वह सर्कुलर रोड पर घई इलेक्ट्रॉनिक्स पर काम करता है और आज दोपहले वह एक ट्रैक्टर पर स्पीकर लगा रहा था। तभी 10-12 युवकों ने दुकान में घुसकर तेजधार हथियारों से उसपर हमला कर दिया। हमले की घटना दुकान में लगे CCTV में भी कैद हो गई है।  

घ्याल का इलाज कर रहे ड्यूटी डॉक्टर ने MLR काटकर थाना सिटी पुलिस को भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।  वहीँ सिटी थाना -2 के SHO  मंजीत सिंह ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपिओ की पहचान की जा रही है।  

No comments