कपूरथला में CASO ऑपरेशन में डेढ़ लाख ड्रग मनी बरामद, 10 काबू , अलग अलग 6 FIR दर्ज ....
- 50 ग्राम हेरोइन अलावा चंडीगढ़ में बिक्री होने वाली शराब भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नशा तस्करो के खिलाफ जिले की चारो सब डिवीज़नों में CASO ऑपरेशन चलाया गया। जिसमे एक महिला तस्कर सहित 10 लोगो को भी गिरस्तार किया है। इसकी पुष्टि SSP वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि चारो सब डिवीज़नों में नशे के हॉटस्पॉट एरिया के लगभग 100 घरो में सर्च की गई। और इस दौरान 50 ग्राम हेरोइन अलावा चंडीगढ़ में बिक्री होने वाली ओल्ड हेबिट रम की 18 बोतले, पंजाब फर्स्ट च्वाइंस शराब की 27 बोतलें तथा नाजायज शराब 6 हजार ML बरामद की गई है।
वहीँ थाना सुभानपुर के एक व्यक्ति डेढ़ लाख के करीब भारतीय करंसी बरामद की गई है। सुल्तानपुर लोधी में आते दो थानों की पुलिस ने 530 नशीलें कैप्सूल बरामद किए। काबू किये गए 10 आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में 6 FIR दर्ज की गई है।
बता दे कि SSP वत्सला गुप्ता की निगरानी में नशा तस्करो के खिलाफ मुहीम में CASO आपरेशन में चारो डिवीज़नों के DSP, सभी थानों के SHO तथा पुलिस टीमों द्वारा नशा तस्करों व शरारती तत्वों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। SSP ने बताया कि आतंकी लखविंदर सिंह लंडा गिरोह से जुड़े हुए लोग जकि जिलें में फोन पर रंगदारी मांग रहे है, फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले लोगों की भी तलाश की गई है।
-5 हॉट स्पाट ड्रग एरिया में चलाया गया था CASO आपरेशन ...
SSP वत्सला गुप्ता ने बताया कि जिलें में 5 हॉट स्पाट क्षेत्रों में CASO ऑपरेशन दौरान 6 मामलें दर्ज किए गए है। जिसमें 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से थाना सुभानपुर के अंतगर्त आते गांव डोगरावाल में रहने वाला बुआ सिंह पुत्र अजीत सिंह से बिना नंबरी हॉलैड ट्रैक्टर, एक स्विफट कार (PB-10-CG-8088) व डेढ़ लाख के करीबड्रग मनी बरामद की गई है।
थाना भुल्तथ के DSP सुरिंदर पाल धोगड़ी की टीम दवारा पकड़े गए बुआ सिंह के खिलाफ 5 मामलें NDPS के चल रहे है। जो डेढ़ लाख के करीब ड्रग मनी बरामद हुई है। वही बरामद किए गए ट्रैक्टर व कार की जांच की जाएगी कि उक्त व्यक्ति द्वारा नशा बेचकर दोनों वाहन खरीदे गए है। इसी तरह सतनाम सिंह उर्फ तोता पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव डोगरांवाल को गिरफ्तार किया। इस दौरान संदिग्ध व्हीकल स्विफ्ट कार एक ट्रेक्टर बिना नंबर, एक बुलेट बाइक PB-09AH-3864, एक सप्लेंडर बाइक PB-09AC-2780, एक प्लटीना बाइक PB-09AK-9890, सप्लेंडर बाइक PB-14-D-5100 को कब्जे में लिया।















No comments