प्रशासन दवारा शराब के ठेके सील करने का फायदा चोरो ने उठाया, एक ठेके से चोरी, FIR ...
- चोरो ने हज़ारो रूपये की शराब और बियर की चोरी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव इब्बन में एक शराब ठेके से 30 मई की रात को अंग्रेजी शराब व बीअर की बोतलें चोरी करने की खबर है। ठेके पर हुई चोरी का पता 31 मई की सुबह चला। जिसके बाद सर्कल इंचार्ज ने इसकी सूचना साइंस सिटी चौंकी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।
बतात दे कि DC कम जिला चुनाव अधिकारी कपूरथला अमित कुमार पंचाल की ओर से आबकारी कमिशनर पंजाब के आदेशों पर लोकसभा चुनावों को लेकर 30 मई शाम 5 बजे से 1 जून शाम 7 बजे तक शराब ठेके बंद रखने के आदेश दिए गए थे। और आबकारी विभाग की ओर से सभी शराब ठेकों पर मौजूद करिंदों को बाहर निकाल कर ठेकों के तालों पर सील लगा दी गई थी। सभी शराब ठेके बंद थे। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
सर्कल इंचार्ज कर्मजीत सिंह वासी गांव औजला फाटक नजदीक ब्रैड फैक्टरी ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि 31 मई की सुबह करीब 9 बजे जब वह अपने साथियों के साथ ठेका शराब गांव इब्बन में आया तो देखा कि ठेके के गेट पर दातर से वार करने के निशान लगे हुए थे। फिर सर्विस विंडो देखी तो विंडों पर लगी लोहे की पत्तियां टूटी हुई थी। ठेके में अज्ञात चोरों ने दाखिल होकर कुछ अंग्रेजी शराब व बीअर की बोतलें चोरी की हुई थी।
उसने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उसने चोरी की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है।

.jpeg)















No comments