ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पहुंचा मृत व्यक्ति वोट डालने ..... ???

- गले में तख्ती लगा कर देश के राष्ट्रपति से की मौलिक अधिकार वापिस दिलवाने की मांग   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के रणधीर कॉलेज में बने एक पोलिंग स्टेशन के बाहर अपने गले में अपील का कागज डाल कर खड़ा 72 वर्षीय बजुर्ग कपूरथला शहर का वासी सीनियर कांग्रेसी नेता अरुण जलोटा है। और  इसके गले में डाले कागज पर एक अपील लिखी गई है। और जिसमे उसने देश के राष्ट्रपति से अपने वोटिंग के अधिकार को बहाल करने की मांग की है।  

दरअसल यह व्यक्ति पिछले काफी वर्षो से अपना वोट डाल रहा है परन्तु इस बार लोकसभा चुनाव में हुई एक प्रशासनिक गलती के कारण उसका यह अधिकारी छीन गया। इस बजुर्ग के अनुसार उस के पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति की मौत हो गई, पर वोटो बनाने और काटने के समय उसको मृत घोषित कर उसकी वोट काट दी गई।  

जिस से वह इस बार अपनी वोट का उपयोग नही कर पाया है। जिससे वह तो मायूस है ही पर उसका परिवार भी काफी परेशान है और उसकी पत्नी भी इस के चलते वोट नही डालना चाहती थी। परन्तु उसके पति के समझाने के बाद उस ने वोट करने का फैंसला लिया।  

लेकिन उसकी प्रशासन से मांग है की उसके पति की वोट दुबारा बना कर उनके इस अधिकार को बहाल किया जाए दूसरी तरफ जिले के डिप्टी कमिश्नर से इस संबंध में बात की गई तो उन्हों ने कहा की वह इस की जांच करवाएंगे पर तत्काल कुछ नही किया जा सकता है। 

No comments