ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में गैस एजेंसी कारिंदे से अज्ञात लुटेरों ने की लूट, FIR दर्ज .....

 - एजेंसी में लगे सभी कैमरे खराब, पुलिस को शिकायतकर्ता के ब्यान पर शक, जाँच जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव धालीवाल बेट में इंडियन गैस एजेंसी के करिंदे से दो लुटेरें तेजधार हथियारों की नोक पर करीब 7 हजार कैश छीन कर फरार हो गए। उसने अपने तौर पर लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद घटना की शिकायत थाना ढिलवां को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 379-B आईपीसी के तहत FIR दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।  

मिली जानकारी अनुसार अजय कुमार वासी गांव धालीवाल बेट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडियन गैस एजेंसी धालीवाल बेट में सिलेंडरों की डिलीवरी व कैश कलेक्शन की ड्यूटी करता है। बीते दिन दोपहर करीब 02:40 बजे एजेंसी पर दो युवक आए। जिन्होंने अपने मुंह कपड़े के साथ ढंक रखे थे। आते ही उन्होंने तेजधार हथियार दिखा कर उसे डराना धमकाना शुरु कर दिया और सिलेंडरों का करीब 7 हजार कैश छीन कर बाहर खड़ी अपनी बाइक पर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना ढिलवां पुलिस को देने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ धारा 379-B आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।  

इधर मामले की जांच कर रहे ASI कुलदीप सिंह ने बताया कि एजेंसी पर 7-8 कैमरे लगे हुए है। मगर सभी कैमरे बंद पड़े हुए है। एजेंसी में लूट की घटना संदेह के घेरे में है। क्योंकि शिकायतकर्ता का कहना है कि लुटेरें गल्ले से पैसे लेकर गए है और कुछ पैसे गल्ले में छोड़ गए। अगर लुटेरे सच में लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे तो लुटेरें गल्ले में पड़ी सारी नगदी लूट कर अपने साथ ले जाते। मगर लुटेरों ने ऐसा नहीं किया।  

No comments