डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज की टीम ने सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण .....
- मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला सिविल अस्पताल में आज डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज चंडीगढ़ की टीम ने पहुँच निरीक्षण किया। और साथ ही राइका मोहल्ला क्लिनिक का दौरा किया। सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. सुरिंदरपाल कौर ने सहायक डायरेक्टर डॉ. रश्मी शर्मा, डाॅ. समृति कौर, योगेश एन.एच.एम ने जिले में उपलब्ध करायी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
इसके बाद टीम ने जिला नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, टीबी क्लीनिक, फार्मेसी, ब्लड बैंक, ओपीडी, डायलिसिस वार्ड, टीकाकरण वार्ड, आरबीएसके कक्ष, लेबर रूम, पीपी यूनिट और विभिन्न डॉक्टरों की ओपीडी में जाकर उनसे जानकारी ली।
डॉ.रश्मि शर्मा ने विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर उनके द्वारा रिकार्ड की भी जांच की गई और कोई कमी पाए जाने पर टीम ने मौके पर ही कर्मचारियों को उसे दूर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टीम ने सिविल सर्जन डॉ. सुरिंदरपाल कौर के साथ बैठक की और सिविल सर्जन ने टीम को आश्वासन दिया कि दौरे के दौरान जो भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर डीएचओ डाॅ. राजीव पराशर, डीएफपीओ डॉ. अशोक कुमार, डीआईओ डॉ. रणदीप सिंह, डीडीएचओ डॉ. कपिल डोगरा, एसएमओ डॉ. संदीप धवन, डॉ. राजीव भगत, डॉ. रमनदीप कौर, एएचए दीपिका शर्मा, डिप्टी मास मीडिया ऑफिसर शरणदीप सिंह, सुखदयाल सिंह और अन्य मौजूद थे।
















No comments