कराटे खिलाड़ियों को युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष ने किया सम्मानित ......
- आधुनिक युग में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का अहम महत्व
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
नियोन सिकी कराटे ट्रेनिंग सैमीनार का आयोजन नियोन सिकी कराटे ऐंड स्पोर्ट्स ऐसोसिएशन आफ नार्थ इंडिया की ओर से फगवाड़ा में सेनसई दरनिदंर पाल लोगह और सेनसई नवीन कुमार की अगुवाई में किया गया। इस सैमीनार में सेनसई दरनिदंर पाल ने खिलाड़ियों को कराटे की नई नई तकनीकों के बारे में सिखलाई दी। इस सैमीनार में विशेष तौर पर युवा खेल भलाई बोर्ड के अध्यक्ष राजीव वालिया पहुंचे।
राजीव वालिया ने सैमीनार में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आधुनिक युग में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग का अहम महत्व है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी युवा खेलों से जुड़ते हैं वह हमेशा उन्नति की ओर अगतेसर होते हैं।
राजीव वालिया ने सैमीनार में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया । सैमीनार में भाग लेने वाले फाईटर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ी मनदीप सिंह, लवप्रीत, गुरजंत सिंह, गुरशरण सिंह, दविंदर कौर, लवजोत सिंह संधु, हरदेव सिंह ने सैमीनार में अच्छा प्रदर्शन किया।















No comments