कपूरथला CIA स्टाफ ने एक महिला नशा तस्कर को किया काबू ....
- आरोपी महिला से 7 ग्राम हेरोइन व 1000 नशीले कैप्सूल बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ ने गश्त के दौरान एक महिला को नशीले कैप्सूल व हेरोइन सहित काबू किया है। जिसके कब्जे से 1000 नशीले कैप्सूल व 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी महिला मुख्य नशा तस्कर की सप्लाई देने जा रही थी। जिसको पुलिस ने काबू कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। इसकी पुष्टि CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में भी जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार CIA स्टाफ के SI सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि राजप्रीत सिंह वासी गांव बूट नशीले कैप्सूल व हेरोइन बेचने का धंधा करता है। उसने नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए बलवंत कौर वासी गांव तोती को रखा हुआ है। जोकि इस समय भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल व हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रही है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत उक्त जगह पर नाकाबंदी कर आरोपी महिला को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से 1000 नशीले कैप्सूल व 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना सुभानपुर में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और मुख्य आरोपी राजप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
CIA इंचार्ज ने बताया कि जल्द ही मुख्य तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पकड़ी गई महिला आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। ताकि उससे और पूछताछ की जा सके।















No comments