शहीद बाबा दीप सिंह नगर में एक दुकान में लगी भीषण आग, लाखो का हुआ नुकसान ...
- फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 2 घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर पाया काबू
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर में देर रात शहीद बाबा दीप सिंह नगर में एक दुकान में भीषण आग लगने की खबर है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना के बाद मोके पर पहुंची फायर बिर्गेड की टीम ने करीब 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलकर आग पर काबू पाया है। जिसमे पानी के साथ-साथ आग बुझाने वाले फोम का भी इस्तेमाल किया गया। इस घटना में दो वाहन और अन्य लाखो रुपए का सामान बुरी तरह जलकर राख हो गया है।
मिली जानकारी अनुसार बाबा दीप सिंह नगर में स्थित शिव मोटर्स में रात लगभग 1 बजे आग लगी। जहाँ गाड़ियों का नवीनीकरण का काम किया जाता था। आग के बारे में सबसे पहले मोहल्ले को चौकीदार को पता चला। जोकि आग देखकर चिल्लाने लगा। जिसके बाद तुरंत मोहल्ला वासी एकत्र हो गए। और फायर बरगद को सूचित किया गया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि घटनास्थल के पीछे बने घरों तक आग पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार रात लगभग डेढ़ बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया। फ़िलहाल आग लगने का कारन स्पष्ट नहीं हुआ है।















No comments