ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ ने नशा तस्कर का कारिंदा किया काबू, 50 ग्राम हेरोइन बरामद ...

- तस्कर की तलाश जारी, कारिंदा दो दिन के रिमांड पर    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला CIA स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर हेरोइन की सप्लाई देने आ रहे एक नशा तस्कर के कारिंदे को काबू किया है। जिसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। जिसके बाद थाना सिटी में दोनो आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। और फरार चल रहे मुख्य आरोपी तस्कर की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। इसकी पुष्टि CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड भी मिला है।  

CIA स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि ASI निर्मल सिंह पुलिस टीम के साथ आपराधिक तत्वों की तलाश में BSNL एक्सचेंज के नजदीक गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनिंदरजीत कालिया उर्फ ढोल वासी मोहल्ला उच्चा धोड़ा हेरोइन बेचने का धंधा करता है। जिसने हेरोइन की सप्लाई देने के लिए अजय वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ को रखा हुआ है।   

और अजय हेरोइन लेकर बिना नंबर की बाइक पर मोहल्ला मेहताबगढ़ से शहीद SP बलजीत सिंह चौंक की तरफ किसी को सप्लाई देने आ रहा है। यदि अभी उक्त जगह पर नाकाबंदी की जाए तो आरोपी को रंगे हाथ काबू किया जा सकता है।  

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी कारिंदे अजय को बिना नंबर की बाइक पर हेरोइन लेकर आते रंगे हाथ काबू कर लिया है। जिसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। ASI निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना सिटी में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।  

वहीँ दूसरे फरार आरोपी मनिंदरजीत कालिया उर्फ ढोल की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर उसका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। और उससे पूछताछ की जा रही है।  

No comments