कपूरथला में एक गोदाम में घुसकर चोरों ने बाइक और एक्टिवा चुराई, चोर CCTV में कैद ....
- घटना स्थल के नजदीक CCTV में अंडरवियर तथा बनियान पहने दिखे 6 संदिघ्ध, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा में एक क्रोकरी होलसेल विक्रेता के गोदाम में अज्ञात चोर दीवार फांद कर घुसे और एक एक्टिवा तथा बुलेट बाइक चुराकर फरार हो गए। हालांकि चोरों की यह घटना गोदाम में लगे CCTV में कैद हुई है। तथा घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV में भी अंडरवियर तथा बनियान पहने हुए 6 संदिघ्ध दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए जाँच अधिकारी ASI इशरु प्रसाद ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सिटी थाना फगवाड़ा में FIR दर्ज कर चोरो की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फगवाड़ा के खोथरा रोड पर स्थित क्रोकरी के होलसेल विक्रेता विकास चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि बीती रात उनके क्रॉकरी गोदाम में कुछ अज्ञात चोर दिवार फांद कर अंदर घुसे और एक बुलेट बाइक ( PB-36-H-9501 ) तथा एक एक्टिवा ( PB-07-BN-1070 ) चुराकर ले गए। चोरो की यह घटना गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। तथा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे में भी 6 अज्ञात चोर दिखाई दे रहे है। जिनमें 6 चोर अंडरवियर तथा बनियान पहने हुए आते दिखाई दे रहे है। इनमे से कुछ ने अपना मुंह कपडे से ढका हुआ है।
जाँच अधिकारी ASI इशरु प्रसाद ने बताया कि पीड़ित विकास चोपड़ा की शिकायत पर सिटी थाना फगवाड़ा में अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर चोरो की पहचान भी की जा रही है।
















No comments