ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के युवक ने अमेरिका में भाई तथा मां को गोली मारने के बाद खुद की आत्महत्या ....

- अमेरिका में घरेलू विवाद के चलते की गोली मारकर हत्या  

- भाई और मां को गोली मारने के बाद आरोपी ने खुद को भी मारी गोली, अमेरिका पुलिस कर रही जाँच  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले के गांव नारंगपुर वासी अमेरिका में रह रहे एक परिवार में घरेलू विवाद के चलते भाई दवारा भाई और माँ को गोली मारने की खबर है। इस घटना में गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि माँ का उपचार अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि इसी घटना के बाद आरोपी ने घर से थोड़ी दूर जाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर आरोपी की मां को अस्पताल में भर्ती कराया है। और घटना की जांच शुरू कर दी है।   

इस संबंध में जानकारी देने वाले मृतक के पारिवारिक सदस्य पूर्व सरपंच सरबजीत सिंह पप्पल ने बताया कि उनके चाचा पूर्व सरपंच सूरत सिंह, जिनका बेटा भूपिंदर सिंह पिछले 40 वर्षो से अमेरिका के रिच-मंडहिल में अपने दो बेटों करमजीत सिंह मुल्तानी और विपनपाल मुल्तानी के साथ रहता था।  

बीती रात जब भूपिंदर सिंह का बड़ा बेटा करमजीत मुल्तानी घर आया तो उसने अपने कमरे में सो रहे अपने 26 वर्षीय छोटे भाई विपनपाल मुल्तानी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर उसके माता-पिता बाहर आ गए, जो कि साथ के कमरे में सो रहे थे। बचाव के दौरान मां को भी गोली लग गयी। 

इस घटना के बाद हमलावर करमजीत मुल्तानी घर से निकल गया और बाद में परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। अमेरिका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जबकि इस घटना के दौरान विपन मुल्तानी मृत पाया गया। इस घटना के बाद जब पुलिस हत्यारे की तलाश में निकली तो घर से एक किलोमीटर दूर हत्यारा युवक भी मृत पाया गया है। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए पुलिस ने विभिन्न पहलुओं की जांच करते हुए घर को सील कर दिया है।  

इस घटना की खबर जब गांव नारंगपुर पहुंची तो गांव में शोक की लहर फैल गई। पुरे क्षेत्र और परिजनों में मातम का माहौल है। मृतक युवक की गांव में रहने वाली बुजुर्ग दादी और परिजनों की हालत ख़राब है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।   

No comments