ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA पुलिस ने महिला सहित दो नशा तस्कर काबू , 40 ग्राम हेरोइन बरामद ....

- आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS का मामला दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने नशा तस्करो के खिलाफ मुहीम के चलते की गई नाकाबंदी के दौरान एक महिला सहित दो नशा तस्करो को काबू किया है। जिनके पास से एक बिना नंबर की बाइक तथा 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। इसकी पुष्टि सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में FIR दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।  

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार CIA में तैनात सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित आपराधिक तत्वों की तलाश में गांव भीला के नजदीक टी पॉइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक पर एक महिला तथा एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू किया गया। और उनसे पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली गई। तो उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह वासी गांव बूट और भोली पत्नी बब्बू वासी फत्तू धींगा के रूप में हुई है। 

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। और आज दोनों आरोपिओ को माननीय अदालत में पेश करने के बाद अदालत ने उन्हें जुडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया है।  

No comments