ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के 12 सांसदों ने ली शपथ --- खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह नहीं ले सके शपथ ....

सांसद अमृतपाल सिंह को लेनी होगी स्पेशल बैल  

खबरनामा इंडिया, ब्यूरो। पंजाब      

देश में 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावो में विजेता हुए पंजाब के 13 सांसदों में से 12 सांसदों ने आज शपथ ली है। लेकिन खडूर साहिब से जीते अमृतपाल सिंह NSA के तहत जेल में होने के कारण शपथ नहीं ले पाए। पंजाब के सभी 13 सांसदों को सांसद कार्यालय की ओर से आज दोपहर का समय दिया गया था। सांसद अमृतपाल सिंह को स्पेशल बैल लेनी होगी।  

शपथ समारोह में सबसे पहले गुरदासपुर से जीते सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शपथ ली। जिसके बाद अमृतसर के गुरजीत सिंह औजला ने शपथ ली। गुरजीत औजला ने संविधान हाथ में लेकर शपथ ली। अंत में उन्होंने जय जवान, जय किसान और जय संविधान का नारा भी लगाया। अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया, लेकिन वह मौजूद नहीं थे। 

उसके बाद जालंधर से चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, श्री आनंदपुर साहिब से मलविंदर सिंह कंग, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से सर्बजीत सिंह खालसा, शेर सिंह घुबाया, हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ. धर्मवीर सिंह गांधी ने शपथ ली।  

गुरजीत औजला के शपथ लेने के बाद अमृपाल सिंह का नाम लिया गया। लेकिन जेल में होने के कारण वे सांसद में उपस्थित नहीं थे। जिसके चलते उन्हें आज शपथ नहीं दिलाई गई। इसके बाद जालंधर के सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शपथ दिलाई गई। 

No comments