कपूरथला मॉडर्न जेल की अलग-अलग बैरकों से मिले 5 मोबाइल फोन, दो पर FIR दर्ज ....
- बेरको से एक सिम, एक चार्जर, 4 बैटरी, एक डाटा केबल, एक हैडफोन भी बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में चलाए गए तलाशी अभियान दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से 5 मोबाइल फोन, एक सिम, एक चार्जर, 4 बैटरी, एक डाटा केबल, एक हैडफोन बरामद हुआ है। इनमें से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी एक हवालाती से मिला है। जबकि 4 मोबाइल फोन, एक चार्जर, तीन बैटरी, एक डाटा केबल, एक हैडफोन लावारिस हालत में बरामद हुए है।
जेल प्रबंधन ने उक्त सभी मोबाइल फोन व अन्य सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पहले मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.2 के कमरा नं.3 में बंद हवालाती निशान सिंह निवासी गांव लाटियांवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि वह जेल में तलाशी अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.4 के कमरा नं.1 से 4 मोबाइल फोन, एक चार्जर, तीन बैटरी, एक डाटा केबल, एक हैडफोन लावारिस हालत में बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने 4 मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।















No comments