ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA स्टाफ टीम ने दो बदमाशों को किया काबू , 3 देसी पिस्टल बरामद ...

- काबू किये एक आरोपी पर जिले के अलग-अलग थानों मे पहले 7 मामले है दर्ज  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की  CIA स्टाफ की टीम ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहीम के चलते की गई नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को काबू किया है। जिनके पास से 3 देशी पिस्तौल बरामद किए हैं।  आरोपिओ के खिलाफ थाना सुभानपुर में FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों पर जिले के विभिन्न स्थानों में लड़ाई झगडे  तथा NDPS एक्ट के 7 मामले पहले भी दर्ज है।  

सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि CIA स्टाफ के एएसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ रमीदी पुल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। जिनके पास से एक-एक देशी पिस्तौल क्रमश 7. 62 MM और 7.65 MM बरामद हुए है। 

आरोपियों की पहचान साजन पुत्र कुलवंत सिंह वासी गांव बूसोवाल थाना कबीरपुर तथा बलविंदर सिंह उर्फ हीरा पुत्र अमरीक सिंह वासी वार्ड न. एक बेगोवाल के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर ली है। काबू किए गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड दौरान पूछताछ में आरोपिओ की निशानदेही पर एक 12 बोर का देसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। 

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि काबू किये आरोपी साजन पर पहले भी जिले के अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज है। और कुछ मामलों में वह भगोड़ा भी है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मिल था। और रिमांड दौरान पूछताछ में आरोपिओ की निशानदेही पर एक 12 बोर का देशी पिस्तौल भी बरामद किया है।   

No comments