कपूरथला में कारोबारी की हत्या --- घर में मिला खून से लथपथ शव .....
- पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के क्षेत्र चौक चेलियां में एक प्रसिद्ध करोबारी की बेरहमी से हत्या होने की खबर है जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद DSP सब डिवीजन बबनदीप सिंह, थाना सुल्तानपुर लोधी SHO हरगुरदेव सिंह ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर जांच शूरु कर दी है। और पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बताया जा रहा है कि चौंक चेलियां के नजदीक मोहल्ला नाईयां वासी 65 वर्षीय चरणजीत सिंह उर्फ चन्न डिपो वाला पुत्र जगीर सिंह जो कि चौक चेलियां में हैंडलूम का कारोबार करता था और अपने घर में अकेले रहता है। आज सुबह जब वह अपनी दुकान पर नहीं पहुंचा। तो उनके दोस्त उसे घर मिलने आए। लेकिन घर पहुंच कर उन्होंने देखा कि चरणजीत सिंह का खून से लथपथ शव बेडरूम में जमीन पर पड़ा है। और पास में एक सिरहाना पडा था जो कि खून से लथपथ था। और मृतक के सिर पर भी गहरी चोटों के निशान थे।
दूसरी तरफ मोके पर पुलिस तीन सहित पहुंचे DSP बबनदीप सिंह ने बताया कि शव के पास खून बिखरा हुआ मिला है। जिस से यह मामला संदिग्ध लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ़ होगा कि इस बुजुर्ग की हत्या कैसे हुई है। उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में कोई चोरी की घटना नहीं हुई है। और उनके रिश्तेदारों से मालूम हुआ कि घर का बाहर का दरवाजा भी खुला पड़ा था। DSP ने कहा कि पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है।
मौके मृतक के भाई तेजिंदर पाल सिंह ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरे भाई का किसी के साथ कोई भी विवाद नहीं था।















No comments