ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक बंद पड़े घर को चोरो ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी व गहने चोरी ...

- चोर DVR भी साथ ले गए, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में बकरखाना चौंक के नजदीक एक बंद घर को निशाना अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की नगदी व गहने चोरी करने की खबर है। घर के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के पास बटाला गए हुए थे। जब वह वापिस लौटे तो उन्हें चोरी का पता लगा। घर के कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद थाना सिटी पुलिस ने मोके पर पहुँच जाँच शुरू कर दी है। सिटी थाना SHO संजीवन जस्वाल ने टेक्नीकल टीम के साथ घटना स्थल की बारीकी से जाँच की। फिलहाल अभी चोरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

पीड़ित सरोज भट्‌टी वासी बकरखाना चौंक नजदीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को घर को लॉक कर परिवार समेत बटाला में अपने किसी रिश्तेदार को मिलने के लिए गए हुए थे। रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह वापिस घर पहुंचे तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने घर की अच्छी तरह से जांच की, घर की छत्त पर भी जाकर देखा।  तो मालूम हुआ चोर छत्त से दरवाजा तोड़ कर दाखिल हुए। कमरों में पड़ी अलमारियों खुली हुई थी, सभी दराज खुले थे। सामान बाहर बिखरा था। सामान की जांच की गई तो लाखों रुपए की नगदी व गहने चोरी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिटी SHO संजीवन, सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह, PCR इंचार्ज सुखजीत सिंह व टेक्नीकल की टीम मौके पर पहुंची और फ्रिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरु कर दी है।

वहीँ जांच अधिकारी ASI गुरशरण सिंह ने बताया कि घर के मालिक ने अपनी शिकायत में 4 लाख रुपए व करीब 4 तोले सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घर में पड़ी 4 लाख रुपए की नगदी कहां से आई है।  

फिलहाल पुलिस को जिन लोगों पर संदेह था उनके घरों में भी छापेमारी की गई। मगर वह लोग घर में नहीं मिले। चोरी हुए घर में भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। मगर चोर DVR भी अपने साथ ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया है। जिन्हें चैक किया जा रहा है।  

No comments