ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला CIA पुलिस ने एक गैंगस्टर किया काबू, 2 पिस्तौल बरामद ....

- एक वर्ष पहले भी दोनों गुटों में हुई थी गैंगवार, दोनों कुछ दिन पहले ही जमानत पर आये, फिर से गैंगवार होने का था अंदेशा  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की CIA स्टाफ की पुलिस ने एक गैंगस्टर को काबू कर उसके पास से 2 देसी पिस्तौल 32 बोर बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी कुछ दिन पहले ही जमानत पर आये बाहर आये है। इस आरोपी को काबू कर पुलिस ने शहर में होने वाली गैंगवार की घटना को रोकने का दावा किया है। इसकी पुष्टि CIA स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है।  आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जायगी।     

CIA स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि 5 जून 2023 को बाकरखाना चौक के नजदीक कमलप्रीत सिंह उर्फ़ कमल तथा लवप्रीत सिंह उर्फ़ के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें असलाह और तेजधार हथियारों का प्रयोग किया गया था। जिसके बाद दोनों गुटों के खिलाफ सिटी थाना में FIR भी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। अब मालूम हुआ है कि दोनों गैंगस्टर जमानत पर कुछ दिन पहले ही बाहर आये है। और दोनों में टकराव की उम्मीद है। 

CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि दोनों के बाहर आने और शहर में फिर से गैंगवार होने की घटना को रोकने के मंतव्य से और उच्च अधिकारिओ के आदेश पर ASI कुलदीप सिंह CIA स्टाफ की टीम सहित पीर चौधरी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान वहां कमलप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ शिव कॉलोनी कपूरथला को काबू किया गया। और उसकी तलाशी दौरान उसके पास से 2 देसी पिस्टल 32 बोर बरामद हुए हैं। इस संबंधी सिटी थाना में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। वहीँ दूसरे गैंगस्टर की भी तलाश की जा रही है।  

CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने यह भी बताया कि काबू किए आरोपी कमलप्रीत सिंह को आज माननीय अदालत पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जायगी।   

No comments