दर्दनाक हादसा --- टिप्पर की चपेट में आने से बाप-बेटा की मौत ...
- आज घर में शादी के लिए सब्जी लेने बाइक पर जा रहे थे बाप बेटा
खबरनामा इंडिया बबलू। जालंधर
पंजाब के जालंधर में खालसा स्कूल के पास बुधवार को एक टिप्पर की चपेट में आने से बाप-बेटे की मौत होने की खबर है। घटना इतनी दर्दनाक थी कि दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। वहीँ संबंधित थाना पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया हैं। मृतकों की पहचान जसवीर सिंह (42) और क्रमण सिंह (16) वासी गांव हेरां के रूप में हुई है।
घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाइक सवार बाप-बेटा रॉन्ग साइड से टिप्पर को ओवरटेक करते हुए सड़क पर चल रहे व्यक्ति से टकरा गए। बाइक सड़क पर गिर गई और बाप-बेटे टिप्पर के टायर के नीचे आ कर कुचले गए।
मृतक जसवीर सिंह के रिश्तेदार मोहिंदर सिंह के अनुसार आज उनके घर शादी थी। और वह मकसूदां मंडी में सब्जी लेने के लिए जा रहे थे। उसने यह भी बताया कि वह बाइक पर थोड़ी आगे निकल गया। दूसरी बाइक पर जसवीर और क्रमण आ रहे थे। कुछ दूरी पर जाकर जब जसवीर नहीं आया तो उसने कॉल की, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई।
तब उसने गांव में कॉल कर कहा कि जसवीर और क्रमण फोन नहीं उठा रहे हैं। इसके बाद वह अपनी बाइक पर वापस आने लगा। जब खालसा स्कूल के पास पहुंचा तो उसे एक्सीडेंट के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी।















No comments